
जगदलपुर| बस्तर संभाग सर्व आदिवासी समाज, अधिकारी-कर्मचारी प्रभाग एवं संभागीय कार्यकारिणी के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक राहत सामग्री वितरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर एवं अधिकारी-कर्मचारी संभागीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में समाज की विशेष टीम ने बाढ़ प्रभावित ग्राम नारायणपाल अटारगुड़ा, चोंडीपारा, सारगीगुडा सरगीपाल, टकरागुडा, चित्रकोट, टेमरा एवं घाट धनोरा पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और अति-जरूरतमंद पीड़ित परिवारों के बीच राशन, कपड़े, बर्तन, त्रिपाल एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया।
नारायणपाल में त्रिपाल 25, गंजी 25, चम्मच 50, पेन 500, चटाई 50, कॉपी 510 एवं 220, सारगीगुडा में कंबल 30, चटाई 20, सोयाबड़ी 10 किग्रा, आलू 20 किग्रा, दाल 30 किग्रा, प्याज़ 20 किग्रा, टकरागुडा में त्रिपाल 10, चटाई 13, कंबल 15, कॉपी 100, चित्रकोट में कंबल 50, चटाई 20, पेन 50, कॉपी 200, टेंमरा में कंबल 44, चटाई 10, घाट धनोरा में चावल 4 बोरी, दाल 1 बोरी, सोयाबड़ी 10 किग्रा, हल्दी 200 ग्राम के 15 पैकेट, मिर्ची 200 ग्राम के 15 पैकेट, धनिया 200 ग्राम के 15 पैकेट, नमक 1 बोरी, माचिस 1 पुड़ा, तेल 300 मिली, आलू 1 बोरी, प्याज़ 1 बोरी इत्यादि राहत सामग्री दी गई|

राहत सामग्री वितरण के दौरान प्रभाग व समाज के पदाधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीण परिवारों से सीधा संवाद कर उनका हाल-चाल जाना, उनकी तात्कालिक आवश्यकताओं को समझा और उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि “मानवता और सेवा ही हमारा परम धर्म है। आपदा और विपरीत परिस्थितियों में समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। सर्व आदिवासी समाज भविष्य में भी आवश्यकतानुसार पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा।” राहत सामग्री प्राप्त होने पर प्रभावित ग्रामीणों ने सर्व आदिवासी समाज एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रभाग की इस संवेदनशील पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अधिकारी-कर्मचारी प्रभाग संभागीय अध्यक्ष डॉ. जीवन सलाम, जिलाध्यक्ष गंगा राम नाग, आदिवासी युवा छात्र संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल, समाज प्रमुख खगेश कश्यप, अन्य सहयोगी पदाधिकारी हरीश मुचाकी, फूलसिंह तेलाम, गजेंद्र नाग, रामलाल दुग्गा, बनसिंह मौर्य, भोला बघेल, कमल नाग, दौलत नेताम, नम्रता नाग, पूनम भारती एवं स्थानीय ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएँ और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।









