दंतेवाड़ा| दंतेवाड़ा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, मंत्री केदार कश्यप का गीदम जावांगा हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही जिला भाजपा कार्यालय दंतेवाड़ा में भी आतिशबाजी कर अपने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया








