
जगदलपुर। शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर द्वारा शिक्षण सत्र 2026-27 में प्रवेशित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा कक्षाओं के नियमित व स्वाध्यायी छात्र-छात्राओं के लिए नामांकन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय अध्ययनशालाओं में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जो अब तक नामांकन कराने से वंचित रह गए हैं, वे निर्धारित विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट का अवलोकन करें।









