
जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के स्वाध्यायी विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन सह नामांकन आवेदन की तिथियों में संशोधन किया गया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार स्वाध्यायी विद्यार्थी 08 एवं 09 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन सह नामांकन फॉर्म कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद विद्यार्थी 08 से 10 अक्टूबर 2026 तक संबंधित महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन सह नामांकन फॉर्म को जमा कर सकेंगे।विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।









