
दुर्गूकोंदल। विकासखंड दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत हाटकोंदल के आश्रित ग्राम बरगांव में नवरात्रि के पावन अवसर पर आदि शक्ति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा 13 अक्टूबर मंगलवार को भव्य पटपर झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झांकी में मां दुर्गा और महाकाली की जीवंत और आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को देखने के लिए बरगांव में हजारों की संख्या में भीड़ दिखी। झांकी में पटपर के कलाकारों ने मां दुर्गा के नौ रूपों और महाकाली के रौद्र रूप की ऐसी जीवंत प्रस्तुति दी| डीजे और लाइटिंग के बीच कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। दर्शकों में झांकी को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव चोपड़ा ने कहा कि बरगांव जैसे छोटे से गांव में युवाओं की समिति द्वारा इतना बड़ा और अनुशासित आयोजन करना काबिले तारीफ है। यह आयोजन न केवल हमारी संस्कृति और धर्म को जीवित रखता है, बल्कि गांव के युवाओं को एकता के सूत्र में भी बांधता है। मैं हमेशा ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के साथ खड़ा रहूंगा।
इस अवसर पर भानुप्रतापपुर एसडीओपी शेरबहादुर सिंह ठाकुर, कच्चे थाना प्रभारी तुलसीराम कोसमा, दुर्गूकोंदल जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता, जनपद सदस्य विकास राजू नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल पूर्व अध्यक्ष शोपसिंह आंचला, ग्राम पंचायत हाटकोंदल सरपंच हरीशा मंडावी, समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर भास्कर, उपाध्यक्ष सरोज मंडावी, भावसिंह, परमेश गड़िया, कमलेश रावटे, युवराज पटेल, भूषण, समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।









