दुर्गूकोंदल : ग्राम झिटकाटोला में बुधवार को हाटकोंदल सर्कल स्तरीय ‘गायता जोहारनी ‘ का आयोजन गरिमामय वातावरण में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में गोंडवाना समाज के ब्लॉक अध्यक्ष तिरुमाल झाड़ूराम उइके दादा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित समाज एवं क्षेत्र के सगाजनों को गायता जोहारनी के सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपनी समृद्ध संस्कृति, रूढ़िजन्य परंपराओं और पुरखों की व्यवस्था को सहेजने तथा आने वाली पीढ़ी तक इसे पहुँचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अवसर पर सर्कल की ओर से गोंडवाना समाज के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, सगाजनों एवं सियानों को सादर ‘सेवा जोहार’ कर उनका सम्मान व अभिनंदन किया गया। इस पावन अवसर पर सर्कल एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में सगाजन, महिलाएँ व युवा उपस्थित रहे।









