ओडिशा के घाट कुसमी डेम का एक गेट खुला, बढ़ सकता है इंद्रावती का जलस्तर

ब्रेकिंग न्यूज़…

बीजापुर: ओडिशा के घाट कुसमी डेम का एक गेट खुला है,  इंद्रावती का जलस्तर बढ़ सकता है| डेम से पानी छोड़े जाने के बाद इंद्रावती में बढ़ते जलप्रवाह को लेकर ओडिशा के नवरंगपुर में अलर्ट जारी किया गया है। जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी पानी बढ़ने की आशंका है। इसका असर आगे तीमेड की इंद्रावती नदी पर पड़ सकता है। फिलहाल तीमेड में इंद्रावती का जलस्तर करीब 10 मीटर दर्ज किया गया है।

और पढ़ें