
रायपुर (छत्तीसगढ़)। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, डंगनिया स्थित आदर्श शासकीय नवीन स्नातकोत्तर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास’ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन छात्रावास समिति का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। छात्रावास पदाधिकारियों का मनोनयन रविवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में किया गया।
समिति चुनाव निगरानी समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ सीनियर आदरणीय श्री सी. एल. पोर्ते, सहायक प्राध्यापक डॉ. इन्द्रपाल करभाल, छात्रावास अधीक्षक रविंद्र यादव, वरिष्ठ सीनियर चैनसिंह पुडो, आकाश सलाम एवं पूर्व अध्यक्ष हरिशचंद्र कोरेटी के कुशल मार्गदर्शन एवं पीठासीन नेतृत्व में किया गया।

सर्वसम्मति से गठित नवीन कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष देवानंद जगत, उपाध्यक्ष नरपत नरेटी, सचिव हेमंत कुमार कल्लो, सह सचिव विकेश कुमार उइके, मेस सचिव विजय कुमार नेताम,मेस सह सचिव थमेश ध्रुव, पुस्तकालय सचिव बालकृष्ण मांझी, सफाई मंत्री रूपेश कुमार पदमाकर, सांस्कृतिक सचिव सुनील कुमार पुडो, स्वास्थ्य सचिव परमेश्वर ठाकुर, विद्युत मंत्री श्रवण पोटाई, क्रीड़ा सचिव दीपक कुंजाम, सलाहकार सदस्य मोहन लाल ठाकुर, रामप्रसाद नेताम, दामेश्वर मेरिया, संजय कुमार ध्रुव, कमलेश कुमार महला, अनित कुमार मरकाम को मनोनीत किया गया।
अंत में छात्रावास प्रशासन एवं नवगठित समिति ने वरिष्ठ अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं छात्र बंधुओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।









