
जगदलपुर: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर ने पी-एच.डी. प्रोग्राम 2026 की प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा 26 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना क्रमांक 2196 के अनुसार, विभिन्न विषयों के लिए साक्षात्कार 6 अक्टूबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से अकादमिक भवन, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर में आयोजित किए जाएंगे।
6 अक्टूबर इतिहास और रूरल टेक्नोलॉजी, 7 अक्टूबर बायोटेक्नोलॉजी एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन, 8 अक्टूबर रसायन शास्त्र, 9 अक्टूबर मैनेजमेंट एवं कॉमर्स , दस अक्टूबर वनस्पति विज्ञान एवं मानव विज्ञान, बारह अक्टूबर फॉरेस्ट्री एंड वाइल्डलाइफ, तेरह अक्टूबर राजनीति विज्ञान, चौदह अक्टूबर अर्थशास्त्र एवं जंतु विज्ञान विषय की साक्षात्कार होगी। जिन विषयों के नाम शामिल नहीं हैं, उनके साक्षात्कार की सूचना विश्वविद्यालय द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।









