प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने बुधवार को जगदलपुर में भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली। धरमपुरा क्रीड़ा परिसर से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के सामने पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए।

यात्रा से पूर्व धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का वर्चुअल संबोधन हुआ। इसके बाद केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को विकसित भारत का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी को 25 वर्ष की राष्ट्रसेवा पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि बस्तर की ओर से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई और क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।

और पढ़ें