सर्व आदिवासी समाज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में की मदद, भेजापदर और बैलगांव में बांटे कंबल और चटाई

जगदलपुर/बस्तर। सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के तत्वावधान में संभागीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री वितरण अभियान चलाया।

सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर एवं अधिकारी-कर्मचारी संभागीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में समाज की टीम द्वारा लगभग 400 नग कंबल एवं 100 नग ग्रीन चटाई लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भेजापदर एवं बैलगांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।

इस दौरान बाढ़ से प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेते हुए उनकी आवश्यकताओं को समझा गया तथा जरूरतमंद परिवारों को कंबल एवं चटाई उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री प्राप्त होने पर प्रभावित ग्रामीणों ने सर्व आदिवासी समाज की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा और विपरीत परिस्थितियों में समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। समाज द्वारा भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस राहत कार्य में सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

और पढ़ें